रामगढ़, जुलाई 8 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सह कांग्रेस मीडिया चेयरमैन एवं जिला प्रवक्ता सुधीर मंगलेश ने रामगढ़ जिले के किसानों की समस्याओं को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की तथा रामगढ़ विधायक ममता देवी को अवगत कराया। सुधीर मंगलेश ने कहा कि खरीफ मौसम प्रारंभ होने के बावजूद सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले 100 प्रतिशत अनुदानित धान बीज अब तक रामगढ़ जिले के किसी भी प्रखंड में उपलब्ध नहीं हो सका है। इससे जिले के हजारों किसान समय पर धान की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। मजबूरी में किसानों को निजी दुकानों से महंगे दाम पर धान बीज खरीदना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।उन्होंने यह भी पढ़ें- Ramgarh News: रामगढ़ में कृषि से जुड़े चार जिला स्तरीय ...