रामगढ़, जुलाई 15 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से 19 जुलाई को आयोजित होने वाली क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर बुधवार को उपायुक्त ऋतुराज, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 19 को, जिला प्रशासन ने कसी कमरसमीक्षा बैठक जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सभी केंद्र अधीक्षकों, जोनल, स्थिर और गस्ती दंडाधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा के लिए दंडाधिकारी व ऑब्जर्वर तैनात, ...