रामगढ़, नवम्बर 2 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। 17 अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा जिला बल के सहायक अवर निरीक्षक बैजनाथ प्रजापति की मौत के मामले में उनके बेटे ने रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म के दौरान नेमरा में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए बैजनाथ प्रजापति की तैनाती की गई थी। ड्यूटी के सिलसिले में जाने के दौरान रांची-हजारीबाग फोरलेन पर कोठार पुल के पास बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान 18 अक्टूबर की सुबह रांची के मेदांता अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। मृतक के बेटे धर्मेंद्र कुमार के लिखित बयान पर रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार बैजनाथ प्रजापति चाईबासा जिला बल में सहायक अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत थ...