रामगढ़, जुलाई 28 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सिदो कान्हू मैदान में परेड, मंच, अतिथियों के बैठने सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने परेड एवं बैंड प्रस्तुति में भाग लेने वाले पुलिस बल, एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राओं के पूर्वाभ्यास के दौरान पेयजल, चिकित्सा सुविधा और अल्पाहार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: श्री गणेश महोत्सव की तैयारियां तेज, ट्रैफिक व्यवस...