रामगढ़, अगस्त 29 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड अंतर्गत केदला दक्षिणी पंचायत केदला नगर संतोषी चौक पानी टंकी के पास मैदान में सीसीएल के सीएसआर फंड से 14 लाख रुपए की लागत से ओपन जिम एवं बच्चों के खेलने वाले समाग्री के साथ मिनी पार्क का निर्माण किया जाएगा। शुक्रवार को कार्य का शुभारंभ केदला उत्खनन परियोजना के पीओ अखिलेश्वर प्रसाद, बीस सूत्री मांडू प्रखण्ड अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि नरेश हांसदा, केदला मध्य पंचायत की मुखिया पूजा कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि सह झामुमो युवा नेता मंतोष सिंह, ओवरसियर राजेश कुमार, ठेकेदार, शिवदयाल यादव, यूनियन पदाधिकारी रितेश सिंह, रामचरित्र राम, चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। बताया गया 14 लाख रुपए की लागत से बनने वाला इस मिनी पार्क का निर्माण 75 दिनों में किया जाएगा। पार्क में फूल पौधों क...