रामगढ़, जुलाई 5 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि द टेंपल ऑफ वॉरियर्स, रामगढ़ कैंट में रविवार को कराटे कलर बेल्ट ग्रेडेशन टेस्ट का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 130 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। परीक्षा का आयोजन शिहान शशि पांडे (ब्लैक बेल्ट 6 डान) के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ग्रेडेशन टेस्ट के मुख्य परीक्षक, मुख्य रेफरी और मुख्य जज के रूप में क्योशी नरेंद्र सिन्हा (ब्लैक बेल्ट 7 डान), डेप्युटी असिस्टेंट चीफ इंस्ट्रक्टर ऑफ इंडिया, शोतोकान कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों की बेसिक तकनीक, काता, कुमिते, शारीरिक क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास और तकनीकी दक्षता का गहन मूल्यांकन किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए क्योशी नरेंद्र सिन्हा ने कहा कि कराटे में बेल्ट केवल एक रं...