Ramgarh News: 10 से भुरकुंडा कोलियरी का चक्का जाम करेगी मोर्चा
रामगढ़, जुलाई 5 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा हुरूमगढ़ा स्थित जवाहरनगर पंचायत भवन में रविवार को रैयत विस्थापित मोर्चा की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से केंद्रीय कोषाध्यक्ष रंजीत बेसरा और केंद्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र मांझी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता शंकर मांझी और संचालन ब्रह्मदेव मुर्मू ने किया। इसमें 10 जुलाई से आहूत चक्का जाम आंदोलन की रणनीति बनाई गई। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भुरकुंडा प्रबंधन लंबे समय से चारों राजस्व गांव देवरिया बरगावां, दुन्दुवा, बलकुदरा और कुरसे के रैयत विस्थापितों को छलते आ रहा है। उनकी समस्याएं और मांगों को लेकर प्रबंधन का रवैया दोषपूर्ण है। इसलिए बाध्य होकर मोर्चा ने 10 जुलाई से भुरकुंडा कोलियरी का अनिश्चितकाल के लिए चक्का जाम करने की घोषणा की है। यह भी पढ़ें- मूल विस्थापितों की उपेक्षा बर्दाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.