रामगढ़, अगस्त 6 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ में रोटरी क्लब रामगढ़ सिटी (डिस्ट्रिक्ट 3250) की ओर से 09 अगस्त को चट्टी बाजार स्थित श्री सत्यनारायण मारवाड़ी धर्मशाला में एक दिवसीय भव्य सावन सृजन एग्जीबिशन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक ममता देवी मुख्य अतिथि के रूप में करेंगी। प्रदर्शनी का उद्देश्य स्थानीय कला, महिला उद्यमियों और स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। क्लब की सचिव डॉ सुमन चौधरी ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक चलने वाले इस मेले में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। प्रदर्शनी में डिजाइनर साड़ियां, सूट, कुर्तियां, लड्डू गोपाल का श्रृंगार, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, टपरवेयर व एयरलाक उत्पादों के साथ स्वादिष्ट व्यंजन और बेकरी स्टॉल आकर्षण का केंद्र होंगे। यह भी पढ़ें- Ranch...