Ramgarh News: ----करम पर्व प्रकृति, भाई-बहन के स्नेह और सामाजिक एकता का संदेश देता है : जयराम महतो---
रामगढ़, सितम्बर 18 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से शुक्रवार को लारी हाई स्कूल मैदान में करमा महोत्सव सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डुमरी विधायक जयराम महतो शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेएलकेएम प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने की, जबकि संचालन केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सुधीर कुमार अकेला ने किया। समारोह में पहुंचने पर विधायक जयराम महतो का गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बैज पहनाकर, माला पहनाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयराम महतो ने कहा कि करमा प्रकृति पर्व है। यह पर्व प्रकृति, भाई-बहन के स्नेह और सामाजिक एकता का संदेश देता है। समारोह के दौरान जयराम महतो अखरा में पहुंचे और माताओं-बहनों के साथ भारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.