रामगढ़, अगस्त 27 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। सिकनी पंचायत अंतर्गत होहद गांव के ग्रामीणों को बिजली की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 100 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफॉर्मर का शुभ उद्घाटन कर उसे ग्रामीणों को समर्पित किया गया। बतौर रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया। नए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना से होहद गांव में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। ग्रामीणों को बेहतर, सुचारु एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण विकास कार्य माना जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...