रामगढ़, अक्टूबर 27 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ स्पंज आयरण स्पंज फैक्ट्री होसिर के रैयत मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को सुबह से फैक्ट्री का काम ठप कर धरना दिया। बाद में फैक्ट्री प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद दोपहर 2 बजे के बाद काम चालू हुआ। वार्ता में पूर्व के नियमानुसार बोनस देने, वर्ष 2027 में पारफारमेंस के आधार पर 10 प्रतिशत मानदेय में वृद्धि करने, 10 तरीख तक वेतन का भुगतान करने, सभी कर्मियों को जूता, गुड़, साबुन, चना देने, पीएफ देने, प्रदूषण नियंत्रण सयंत्र 24 घंटा चालू रखने, काम से बैठाए गए कर्मियों का फिर से रीज्यूम जमा लेने, जिस रैयत मजदूर का उम्र 18 वर्ष है उसे नौकरी देने, सभी कर्मियों को परिचय पत्र देने, ओटी करने वाले कर्मियों को मेस में खाना मुफ्त देने आदि की बात तय हुई। वार्ता में प्रबंधन की ओर से रंज...