रामगढ़, अक्टूबर 16 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। होली क्रॉस स्कूल, वेस्ट बोकारो, घाटोटांड में दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय परंपरा और विरासत की सुंदर झलक पेश की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अबिशा बोले ने भाषण के माध्यम से त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के संगीत क्लब के विद्यार्थियों ने मां दुर्गा को समर्पित मधुर गीत प्रस्तुत किया। वहीं, नृत्य क्लब के विद्यार्थियों ने दुर्गा पूजा पर आधारित नृत्य और पारंपरिक बंगाली नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- Purnia News: किड्ज़ी जॉनी किड्स एवं माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में दुर्गा उत्सव का भव्य ...