रामगढ़, नवम्बर 2 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ के सिद्धू-कान्हू मैदान में सोमवार को होमगार्ड बहाली के तहत शारीरिक दक्षता एवं हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा में गोला और चितरपुर प्रखंड के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। दोनों प्रखंडों के कुल 1919 अभ्यर्थियों में से 1372 उपस्थित हुए। जबकि 823 अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। गोला प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों के लिए 1439 सीटों के विरुद्ध 892 अभ्यर्थी उपस्थित हुईं, जबकि 547 अनुपस्थित रहीं। वहीं चितरपुर प्रखंड के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों में कुल 480 में से 204 उपस्थित हुए और 276 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: होमगार्ड बहाली की स्थगित परीक्षा 2 से 6 नवंबर तक होगीपरीक्षा में सुरक्षा और पारदर्शिता - सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई परीक्षा प...