रामगढ़, अक्टूबर 23 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले में गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) बहाली के तहत शारीरिक दक्षता एवं हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को उपायुक्त ऋतुराज और एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने सिद्धू-कान्हू मैदान का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण से पहले अधिकारियों ने प्रतिनियुक्त प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को ब्रीफ किया। डीडीसी आशीष अग्रवाल ने संयुक्त जिला आदेश की जानकारी देते हुए सभी को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने परीक्षा स्थल पर बनाए गए काउंटरों, रनिंग ट्रैक, कंट्रोल रूम, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास द्वार का निरीक्षण किया। साथ ही परीक्षा प्रक्रिया का...