रामगढ़, अक्टूबर 22 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। रामगढ़ के सिद्धू कान्हू मैदान में आयोजित होने वाली गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) बहाली की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारियों का गुरुवार को उपायुक्त ऋतुराज और एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल और विधि-व्यवस्था की समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रतिदिन सुबह पांच बजे से आयोजित होगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार, दुलमी प्रखंड के पुरुष अभ्यर्थियों की परीक्षा 24 अक्टूबर और महिलाओं की 25 अक्टूबर को होगी। मांडू में पुरुषों की 26 और महिलाओं की 27 अक्टूबर को परीक्षा होगी। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर डीसी ने की समीक्ष...