रामगढ़, नवम्बर 5 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। होमगार्ड बहाली के तहत गुरुवार को सिद्धू-कान्हू मैदान में शहरी तकनीकी क्षेत्र के महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता एवं हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा आयोजित की गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। दोनों वर्गों को मिलाकर कुल 1026 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। जिनमें 743 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जबकि 283 अनुपस्थित रहे। शहरी तकनीकी क्षेत्र की महिला अभ्यर्थियों के लिए कुल 182 अभ्यर्थी निर्धारित थीं। इनमें 136 उपस्थित हुईं और 46 अनुपस्थित रहीं। वहीं पुरुष वर्ग में कुल 844 अभ्यर्थियों में से 607 ने परीक्षा दी। जबकि 237 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर जिला प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थ...