Ramgarh News: हैवी ब्लास्टिंग से सरैयाटोला में मकानों को क्षति, मुआवजे की मांग
रामगढ़, अक्टूबर 23 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। सयाल खुली खदान में ब्लास्टिंग से सरैयाटोला के मकानों को क्षति हो रही है। ऐसा कहना है सरैयाटोला के ग्रामीणों का। सबों ने सयाल प्रबंधन को मांग पत्र सौंपकर मुआवजे की मांग की है। इसमें ग्रामीणों ने कहा है कि खदान में होने वाली हैवी ब्लास्टिंग के कारण उनके घरों में कम्पन के साथ दरारें पड़ रही हैं। मकानों के नींव में नही दरार पड़ रही है। ऐसे में जानमाल के नुकसान का खतरा हर पल है। ग्रामीणों ने ब्लास्टिंग की जांच कराने, प्रभावित मकानों का आंकलन कराकर मुआवजा देने और कोयला ट्रांसपोर्टिंग के लिए वैकल्पिक सड़क बनवाने की मांग की है। आवेदन में यह भी कहा है कि खदान में होने वाली भारी ब्लास्टिंग के बाद उड़ने वाली धूल घरों और आंगन में जमा हो जाती है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.