रामगढ़, सितम्बर 6 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। हेसालौंग माइंस में रहने वाले ग्रामीणों की बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता देशपाल कुजूर संचालन प्रतिभा लकड़ा ने की। बैठक में एसआईआर 2026 के अनमैप सूची, राशन कार्ड में जाति दर्ज करने और उससे जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में पारिवारिक प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र की जटिल समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिनिधिमंडल का चयन किया गया है। यह प्रतिनिधि टीम जल्द ही प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या बताएगी।बैठक में वार्ड सदस्य सरिता देवी, गोविन्द उरांव, मनोहर मिंज, जेठू मुंडा, जगदीश नायक, करिश्मा बेदिया, मनोज महली, सुशीला तिर्की, गीता देवी, सीता देवी, उर्षिला मिंज, बंधन एक्का, सबिता देवी, रिंकी देवी, दुर्गी देवी उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...