रामगढ़, अगस्त 28 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। हेसालौंग पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजदीप प्रसाद ने की। बैठक में पंचायत अध्यक्ष को लेकर चर्चा हुई। जिसमे सर्वसम्मति से शिवनंदन गोप को हेसालौंग पंचायत भाजपा का अध्यक्ष चूना गया। बैठक में नंदकिशोर साहू, अमित कुमार, मुकेश रवानी, शैलेश कुमार, ऋषि कुमार, संजय प्रसाद, अश्विन साहू, अश्विन प्रसाद, जयलाल प्रसाद, देवकुमार साह, लखन प्रसाद, राजु प्रसाद उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...