रामगढ़, सितम्बर 4 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति हेसालौंग की बैठक शिव मंदिर परिसर में गुरुवार को देर शाम में हुई। बैठक में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गांव में धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। इसकी तैयारी को लेकर सात सदस्यीय चुनाव समिति के देख रेख में दुर्गा पूजा कमेटी का चुनाव किया गया। जिसमें महेंद्र प्रसाद साहू को अध्यक्ष, विनोद प्रसाद सचिव और शक्ति गोप कोषाध्‍यक्ष चुने गए। बैठक में पच्चू भुइयां, कालेश्वर रजवार, गोबिंद राम, डोमन राणा, सुदर्शन मंडल, कमल गोप, रघु राम, रंजीत प्रसाद, छोटन प्रसाद, त्रिवेणी साहू, पवन प्रसाद, अमित तिवारी, रमेश प्रसाद, दीपक प्रसाद, बिरमोहन साहू, सुमित तिवारी, सरभु राम, जगजीवन राम, मदन राम सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...