रामगढ़, अक्टूबर 15 -- कैलाश मंदिर के प्रारूप वाला पूजा पंडाल Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। उरीमारी के हेसाबेड़ा में महाराष्ट्र के एलोरा स्थित कैलाश मंदिर का प्रारूप इस वर्ष दुर्गापूजा में श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा। पंडाल का प्रारूप जोरशोर से तैयार किया जा रहा है। दुर्गा पूजा समिति की मानें तो इस बार पूजा पंडाल और रावण दहन पर करीब 20 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। पंडाल निर्माण के लिए कोलकाता और जामताड़ा से करीब 30-35 कारीगर बुलाए गए हैं। पंडाल का निर्माण करीब 15 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है। इसमें आकर्षक लाइटिंग, मां दुर्गा की प्रतिमा और साउंड सिस्टम भी लोगों को अपनी ओर खींचेगा। पूजा समिति के अनुसार मां दुर्गा की प्रतिमा बंगाल के पुरुलिया से मंगाई जाएगी। दुर्गापूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम...