रामगढ़, जुलाई 28 -- Ramgarh News: मांडू। निज प्रतिनिधि मांडू थाना क्षेत्र के हैसागढ़ा स्थित बीपी पेट्रोल पंप परिसर में खड़े दवा लदे ट्रक से चोरी की घटना सामने आई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ट्रक चालक को साथ लेकर चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ट्रक संख्या जेएच 02 एजे 7825 दवा लेकर रामगढ़ से हजारीबाग की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक को हैसागढ़ा स्थित बीपी पेट्रोल पंप के समीप खड़ा किया गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने वाहन को निशाना बनाते हुए उसमें लदे दवा के सामान की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद वाहन चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चालक से पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। हालांकि, समा...