रामगढ़, नवम्बर 10 -- Ramgarh News: सिरका, प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के हेसला गांव स्थित रेलवे लाइन पर सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतक की पहचान अरगड्डा के कानाटाॅड़ निवासी महेश बेदिया (55 वर्ष) के रूप में की गयी है। सूचना मिलने के बाद रेलवे व रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी मिली है कि हेसला गांव स्थित रेलवे पटरी पर पोल संख्या 95/3234 के पास एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पर रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद रामगढ़ पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गयी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेलवे पुलिस के अनुसार मृतक के सिर सहित शरीर के कुछ अन्य हिस्सों में चोट के निशान पाये गये हैं। हालांकि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं...