रामगढ़, नवम्बर 5 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा कोलियरी की संगम खुली खदान में कोयला और ओबी उत्खनन के लिए की जा रही हेवी ब्लास्टिंग का असर आसपास के रिहायशी क्षेत्रों में दिखने लगा है। खासकर न्यू बैरेक के विभिन्न मुहल्लों के ग्रामीण इससे परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ब्लास्टिंग के कारण कई घरों की एस्बेस्टस की छत क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं खदान से उड़कर आने वाले पत्थरों से लोगों को चोट भी लग रही है। इसके विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को संगम खुली खदान में चल रहे उत्खनन कार्य को ठप करा दिया। इससे करीब तीन घंटे तक कामकाज बाधित रहा। ग्रामीणों का कहना था कि आउटसोर्सिंग कंपनी बीएलए नियम-कानून और सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर उत्खनन कर रही है। बिना निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किए हेवी ब्लास्टिंग की जा रही ह...