रामगढ़, सितम्बर 14 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कभी कोयलांचल क्षेत्र की लाइफलाइन मानी जाने वाली हीरक सड़क आज आम लोगों के लिए राहत नहीं, बल्कि रोजाना की मुसीबत बनती जा रही है। सड़क की बदहाल स्थिति ने आवर रोड को सिम्युलेट रनवे बनाने के दावों की भी पोल खोल दी है। जगह-जगह उभरे बड़े-बड़े गड्ढे और उनमें भरा पानी सड़क की वास्तविक स्थिति को बयां करने के लिए काफी हैं।

बारिश के दौरान समस्याएं बारिश के दिनों में सड़क के कई हिस्सों में जलजमाव तालाब का रूप ले लेता है। ऐसे में वाहन चालकों को यह समझना मुश्किल हो जाता है कि सड़क कहां है और गड्ढा कहां। दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशानी झेल रहे हैं। कई लोग फिसलकर चोटिल हो चुके हैं, जबकि चारपहिया वाहनों को भी धीरे-धीरे रेंगते हुए गुजरना पड़ता है। इससे कभी जाम, कभी वाहनों के ब्रेकडाउन होने तो कभी...