Ramgarh News: हिन्दू रक्षा दल का संगठन विस्तार तेज, पिंटू बने रामगढ़ जिलाध्यक्ष
रामगढ़, सितम्बर 1 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। हिन्दू रक्षा दल, झारखंड प्रदेश की संगठन विस्तार बैठक रामगढ़ के एक सभागार में आयोजित की गई। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में हुई इस बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में हिन्दू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी ने किया। इस दौरान संगठन के विस्तार, मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि आने वाले दिनों में पूरे रामगढ़ जिले में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की संरचना को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.