रामगढ़, सितम्बर 5 -- Ramgarh News: मांडू, निज प्रतिनिधि। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को मांडू का वातावरण हरिनाम संकीर्तन और भक्ति के रंग में सराबोर रहा। अखंड हरिकीर्तन के समापन और विधिवत विसर्जन के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय जयघोष से गूंज उठा। हरिकीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में भक्ति और आस्था अर्पित की। अखंड हरिकीर्तन के विसर्जन के बाद आचार्यों ने विधिवत हवन-पूजन कराया। आचार्य बीरेंद्र पांडेय, पीयूष पांडेय और आनंद पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। हवन की उठती सुगंध और मंत्रोच्चार से आयोजन स्थल का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लेकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।हवन-पूजन यह भी पढ़ें- Ramgarh News: हरिनाम की गूंज से कृष्...