Ramgarh News: हनुमान मंदिर पीटीपीएस में श्री कृष्ण छठीहार पर बही भक्ति की बयार
रामगढ़, सितम्बर 9 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। हनुमान मंदिर पीटीपीएस में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठीहार श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इससे पूरे पीटीपीएस क्षेत्र में भक्ति का बयार बहने लगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। छठीहार के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन किया।श्रीकृष्ण के भजन और जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा। साथ ही आसपास का पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करते हुए भजन प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- Auraiya News: श्रीकृष्ण छठी पर मंदिरों में गूंजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.