Ramgarh News: हत्या के विरोध में कैंडल मार्च के बाद काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध
रामगढ़, अक्टूबर 29 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। रांची में राजस्व उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत मुंडा की निर्मम हत्या के विरोध में झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ की रामगढ़ जिला शाखा ने आंदोलन किया। मंगलवार को संघ की ओर से छत्तरमांडू स्थित सिविल कोर्ट से जिला समाहरणालय तक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया। वहीं, बुधवार को राजस्व उप निरीक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया। दोनों कार्यक्रमों के माध्यम से मृतक राजस्व उप निरीक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और न्याय सुनिश्चित करने की मांग की गई। संघ ने आंदोलन के अगले चरण में गुरुवार, 29 अक्टूबर को कलमबंद हड़ताल करने का निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: राजस्व कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध संघ ने जिला प्रशासन से आंदोलन के दौरान आवश्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.