Ramgarh News: सड़क निर्माण को लेकर एमइसीएल कॉलोनी में प्रदर्शन
रामगढ़, जुलाई 31 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। चोरधरा पंचायत अंतर्गत आने वाले भुरकुंडा सयाल मोड़ स्थित एमइसीएल कॉलोनी के लोगों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क की जर्जर स्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड संख्या तीन और चार में लगभग 650 मीटर सड़क का निर्माण वर्षों से लंबित है। इस कारण बरसात में सड़क पर जलजमाव के साथ कीचड़ भर जाता है। इस कारण उनका पैदल चलना दुश्वार हो जाता है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित स्कूली बच्चे व महिलाएं होती हैं। कॉलोनी की सड़क खराब होने के कारण ऑनलाइन डिलीवरी वाले घर तक नहीं आना चाहते हैं। यही हाल स्वास्थ्य सेवाओं का भी होता है। लंबे समय से परेशानी झेल रहे स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब सड़क निर्माण की मांग की है। कहा है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.