रामगढ़, जुलाई 24 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। स्थानीय कलाकारों, कुम्हारों और हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहित करने, उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में आर्टिसन मीट, क्लस्टर विजिट की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने भाग लिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित कलाकारों से उनकी ओर से तैयार किए जाने वाले पारंपरिक और आधुनिक उत्पादों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। स्थानीय कला, शिल्प के संरक्षण, संवर्धन और बाजार उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

बैठक के निर्देश और सुझाव उपायुक्त ने झारखंड राज्य माटी कला बोर्ड को निर्देश दिया कि जिले के सभी कुम्हार समूहों से संपर्क कर उनकी आवश्यकताओं का विस्तृत...