रामगढ़, अक्टूबर 25 -- Ramgarh News: स्कॉलर्स हाई के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान -विद्यालय में इंटर हाउस योग प्रतियोगिता का भी आयोजन, विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन रामगढ़, निज प्रतिनिधि

अपशिष्ट से कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रांची रोड, मरार स्थित स्कॉलर्स हाई विद्यालय के विद्यार्थियों ने रामगढ़ छावनी परिषद की ओर से आयोजित जिला स्तरीय अपशिष्ट से कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय की निदेशिका समिति की सदस्य गीतांजलि जाजू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें भविष्य में बेहत...