रामगढ़, जुलाई 17 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सौंदा डी पंचायत में लगातार हो रही केबल चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पिछले करीब एक माह में चोर 6 से 7 बार विभिन्न स्थानों से केबल काट चुके हैं, जिससे बिजली और जलापूर्ति व्यवस्था बार-बार बाधित हो रही है। बुधवार रात सीसीएल के वाटर सप्लाई सेंटर का केबल चोरी होने के बाद गुरुवार को पंचायत भवन परिसर में ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें सीसीएल प्रबंधन और स्थानीय पुलिस के प्रति नाराजगी जताई गई। बैठक में लोगों ने कहा कि इससे पहले भी चोरों ने सब स्टेशन के पास केबल काट दिया था, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। लगभग हर पांचवें दिन केबल चोरी की घटना होने से सौंदा डी के लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। बिजली बाधित होने से जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही...