रामगढ़, नवम्बर 5 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी की बैठक गुरुवार को सौंदा डी स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता कोयलांचल मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह और संचालन मध्य कोयलांचल मंडल के अध्यक्ष लखन राम ने किया। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे पर 18 नवंबर को भुरकुंडा थाना के समीप एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि यह धरना-प्रदर्शन कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। इसमें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ-साथ इंडिया गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर तैयारी में जुटने की अपील की। बैठक म...