रामगढ़, जुलाई 16 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि।सौंदा डी पंचायत 15वें वित्त योजना से बनी पुलिया का बुधवार को उद्घाटन हुआ। जिला पार्षद राजाराम प्रसाद और मुखिया उपेंद्र शर्मा ने यहां 2 लाख 81 हजार की लागत से बने पुलिया का उद्घाटन संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना के बाद नारीयल फोड़ कर किया। जिला पार्षद ने कहा कि सभी पंचायतों का सर्वांगीण विकास ही उनका मुख्य उद्देश्य है। वहीं मुखिया उपेंद्र शर्मा ने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता निहायत ही जरूरी है। उद्घाटन के अवसर पर मुखिया उपेंद्र शर्मा, समाजसेवी डब्लू पांडेय, उप मुखिया संजय भारती, संतोष शर्मा, संतोष रजक, टुग्गू सिंह, नागेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, संदीप गुप्ता, शोमू गुप्ता, चिराग कुमार आदि उपस्थित थे।- फोटो संख्या भुरकुंडा 03:- सौंदा डी पंचायत में नवनिर्मित पुलिया का उद्घाटन करते जि...