रामगढ़, जुलाई 20 -- Ramgarh News: ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि कैंटोनमेंट बोर्ड रामगढ़ के सेवानिवृत्त कर्मचारी राजेंद्र राम के सम्मान में सोमवार को सभा भवन में विदाई समारोह हुआ।​समारोह को संबोधित करते हुए सीईओ विवेक सिंह ने राजेंद्र राम की दीर्घकालीन, समर्पित सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा परिवर्तन प्रकृति का नियम है।सेवा क्षेत्र में हर किसी को एक न एक दिन विदाई के इस पड़ाव से गुजरना होता है। ​इस अवसर पर सेवानिवृत्त राजेंद्र को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना किए। उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ​कार्यक्रम के अंत में सेवानिवृत्त कर्मचारी राजेंद्र राम ने अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: रामग...