रामगढ़, अगस्त 1 -- Ramgarh News: मांडू, निज प्रतिनिधि। प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के निर्माण स्थल को लेकर शनिवार को मांडू प्रखंड के सेमरा गांव में ग्रामीणों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम मुखिया बैजनाथ राम ने की। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एक स्वर में मांग उठाई कि डिग्री कॉलेज का निर्माण सेमरा में पहले से चिह्नित भूमि पर ही कराया जाए। ग्रामीणों का कहना था कि भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब निर्माण स्थल में बदलाव उचित नहीं होगा।सभी ने कहा कि सेमरा में डिग्री कॉलेज बनने से मांडू प्रखंड के अलावा रामगढ़ और हजारीबाग जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों के हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को भी काफी राहत मिलेगी।ग्रामीणों ने...