Ramgarh News: सेमरा में डिग्री कॉलेज निर्माण की बढ़ी उम्मीद, विधायक ने किया स्थल निरीक्षण
रामगढ़, अगस्त 2 -- Ramgarh News: मांडू, निज प्रतिनिधि मांडू प्रखंड के सेमरा गांव में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के निर्माण को लेकर रविवार को माहौल पूरी तरह शिक्षा और विकास के मुद्दे पर केंद्रित रहा। मांडू विधायक तिवारी महतो उर्फ निर्मल महतो ने प्रस्तावित कॉलेज स्थल का निरीक्षण कर निर्माण की संभावनाओं का जायजा लिया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ आयोजित बैठक में कॉलेज निर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता मांडूडीह पंचायत के मुखिया बैजनाथ राम ने की, जबकि संचालन नरेश हेंब्रम ने किया।बैठक में विधायक ने कहा कि सेमरा में डिग्री कॉलेज की स्थापना केवल एक भवन का निर्माण नहीं, बल्कि पूरे मांडू क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने वाला कदम होगा। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: सेमरा में ही बने डिग्री कॉलेज, ग्रामीणों ने उठाई मांग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.