रामगढ़, अक्टूबर 23 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सेनेगढ़ा के ग्रामीणों की बैठक शुक्रवार सरना स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर हुई। बैठक की अध्यक्षता मांझी बाबा सुखदेव मांझी संचालन प्रमोद किस्कू ने किया। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि सर्वे-सेटलमेंट में सरना देव स्थल के नाम से दर्ज यह पवित्र स्थान उनकी पीढ़ियों की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा हुआ है। जिसे वाराणसी से कोलकाता तक प्रस्तावित 4/6 लेन सड़क निर्माण परियोजना के कारण सरना देव स्थल तथा वहां स्थित पवित्र पेड़-पौधों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। कहा यह केवल भूमि से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की संस्कृति, धार्मिक आस्था और अस्तित्व का सवाल है। कहा वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर उनकी धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विर...