रामगढ़, अक्टूबर 27 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। सुरक्षित बचपन अभियान के तहत मंगलवार को गोला और दुलमी प्रखंड के चार विद्यालयों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, बाल संरक्षण, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में भी बताया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष मो. तौफीकुल हसन के मार्गदर्शन में राजकीय संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय, गोला, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बरलंगा, जनता उच्च विद्यालय, होन्हें और उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सिकनी में कार्यक्रम आयोजित हुए। यह भी पढ़ें- Begusarai News: विद्यार्थियों को गलत संगत, साइबर ठगी...