रामगढ़, अगस्त 27 -- Ramgarh News: रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। सुपन समाज की बैठक में सुपन डोम समाज विकास समिति का गठन किया गया। राजेंद्र राम अध्यक्ष चुने गए।बुधवार को शहर के ​विकास नगर स्थित गौशाला के समीप पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के सर्वांगीण विकास, एकजुटता और सामाजिक हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक का महत्व सभी पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर समाज ने स्वागत किया। इसके पूर्व सुपन समाज सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के उत्थान, कल्याण और विकासशील मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। समाज को सशक्त बनाने और जनकल्याणकारी कार्यों को गति देने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से सुपन डोम समाज विकास समिति, जिला इकाई रामगढ़ का गठन किया गया।

नवनिर्वाचित ...