Ramgarh News: सुख शांति के लिए धार्मिक आयोजन जरुरी : मुखिया
रामगढ़, सितम्बर 18 -- Ramgarh News: रजरप्पा। निज प्रतिनिधि छोटकी पोना के विश्वकर्मा चौक(पटरिया टांड) में बाबा विश्वकर्मा पूजा के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार देर शाम किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुखिया बसंती देवी ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त की। पूजा समिति की ओर से अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर इनका भव्य स्वागत किया। विश्वकर्मा पूजा के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल मुखिया ने फिता काटकर इसका विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विघ्नहर्ता भगवान बाबा विश्वकर्मा की कृपा से क्षेत्र में सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली बनी रहे तथा सभी के जीवन में उन्नति का मार्ग परस्त हो। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : श्रद्धा व उल्लास के साथ मना पूजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.