रामगढ़, जुलाई 17 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सीसीएल अरगड्डा क्षेत्रीय प्रबंधन ने शुक्रवार को गिद्दी दामोदर पुल के गढ्ढे को भरवाने का कार्य किया है। अरगड्डा क्षेत्र के सिविल इंजीनियर अंशु अग्रवाल ने बताया कि बारिश होने के कारण पुल पर अनेको जगह गढ्ढा हो गए हैं। वहीं कहीं मिट्टी जमा होने से उंचा हो गया था। जिसके कारण पुल से छोटे बड़े वाहनों को गुजरने में परेशानी होता है। इसकी जानकारी के बाद क्षेत्र के जीएम के निर्देश पर पुल को मजदूरों से बराबर करके उसे छोटे गिट्टी और गिट्टी का डस्ट (जीएसबी) से भरवाने का कार्य किया गया है। इस दौरान दोपहर बाद 2 से 5 बजे तक पुल से भारी वाहनो का आवागमन नहीं हुआ। बता दें गिद्दी दामोदर पुल काफी पुराना होने के कारण जर्जर हो गई है। वहीं मरम्मत के अभाव में पुल पर अनेकों छोट बड़े गढ्ढा हो गए हैं जिससे छोटे...