रामगढ़, अगस्त 27 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल परिसर में गणेश मंदिर का निर्माण हो रहा है। बुधवार को निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ हुआ। भुरकुंडा पीओ कुमार राकेश सत्यार्थी, उप प्रमुख बबीता पांडेय, पूर्व उप प्रमुख रामाशंकर पांडेय, मैनेजर अजय सिंह, प्रियंका तिवारी और सुभाष मिश्रा ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना कर किया। इस अवसर पर अस्पताल के प्रभारी डॉ सुनील, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, योगेश दांगी, पप्पू सिंह, रेखा कुमारी, विजेंद्र पासवान, दुर्गा कुमार, गणेश कुमार सहित सीसीएल अस्पताल के कर्मचारी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...