रामगढ़, अगस्त 12 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। सयाल के स्टॉफ कॉलोनी 1/बी निवासी राजकुमार प्रसाद के आवास में तड़के भीषण आग लग गई। आग सुबह करीब तीन बजे शार्ट सर्किट से लगी। उस समय घर के लोग सोये हुए थे। जब आग धधकने लगी तब सभी जगे। तब तक काफी देर हो चुकी थी। अगलगी में 50 हजार रुपए नकद के साथ कुल करीब 22 लाख रुपए की गहने, सर्टिफिकेट, कागजात, एसी, टीवी पलंग और संपत्ति जलकर स्वाहा हो गए। घर में कुछ भी सही नहीं बचा है। आग लगने की खबर जब आस पड़ोस लगी तो भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान सीसीएल बरका-सयाल और रामगढ़ के फायरब्रिगेड को खबर की गई। जब तक रामगढ़ से फायरब्रिगेड पहुंचती तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था। आग की भयावहता इसी से समझी जा सकती है कि आवास का छत तक फट गया और दीवारों में दरार पड़ गए। इस आगलगी में उनके पड़ोसी सयाल के ईएंडएम में फोरमैन श्र...