रामगढ़, अक्टूबर 13 -- Ramgarh News: सिरका, प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल सिरका परियोजना के सीएचपी चार नंबर कोयला डिपो में कोयला चोरों ने सोमवार की रात 8.30 बजे दो सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में सुरक्षाकर्मी सोनू और प्रेम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। दोनों घायलों का इलाज नयीसराय अस्पताल में चल रहा है। इसे लेकर रामगढ़ थाना में सुरक्षा प्रभारी प्रदीप बाड़ा ने लिखित शिकायत की है। जानकारी मिली है कि सिरका चार नंबर कोयला डिपो में सुरक्षाकर्मी सोनू व प्रेम कुमार ड्यूटी पर मौजूद थे इसी दौरान बड़ी संख्या में कोयला चोर वहां पहुंचे और कोयला चुराने लगे। सुरक्षाकर्मी सोनू और प्रेम कुमार ने इसका विरोध किया। इसके बाद कोयला चोरों ने सोनू की जमकर पिटाई कर दी।साथ ही प्रेम कुमार के पैर पर कोयले का बोल्डर ...