रामगढ़, सितम्बर 3 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि दुलमी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकनी से कामता के बीच भेड़ा नदी पर तीन करोड़ 79 लाख 75 हजार की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। विधायक ममता देवी की पहल एवं प्रयास से लंबे समय से लंबित ग्रामीणों की इस महत्वपूर्ण मांग को पूरा करने की दिशा में कार्य तेज हो गया है। दुलमी प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने बताया कि सिकनी और कामता के बीच भेड़ा नदी में पुल निर्माण की मांग ग्रामीण लंबे समय से करते आ रहे थे। पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर बरसात के मौसम में नदी पार करने में ग्रामीणों के समक्ष गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती थी और ग्रामीणों को 10 किमी अतिरिक्त दूरी तय कर गोला डेली मार्केट जाना पड़ता था। ग्...