रामगढ़, अगस्त 23 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने पारंपरिक परिधानों में शामिल होकर सावन की हरियाली, प्रेम, उमंग और भारतीय संस्कृति की मनमोहक छटा बिखेरी। सावन महोत्सव के दौरान विभिन्न मनोरंजक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। सदस्याओं ने सावन के पारंपरिक गीतों, नृत्य और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। पारंपरिक गीत-संगीत और रंग-बिरंगे परिधानों ने पूरे आयोजन को सावन के उल्लास से सराबोर कर दिया। महोत्सव में भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। यह भी पढ़ें- लेडीज क्लब में रोमा ने सावन क्वीन का खिताब जीता कार्यक्रम क...