रामगढ़, अगस्त 29 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ कॉलेज में आयोजित सावन महोत्सव के अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं फूड स्टॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पूरे कॉलेज परिसर में सावन की हरियाली, उमंग और उत्साह के साथ विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथि रानी मिश्रा ने हरित फीता काटकर किया। विद्यार्थियों ने तिलक चंदन लगाकर उनका स्वागत किया और कल्चरल समन्वयक सांस्कृतिक समन्वयक डॉ अनामिका ने मंच संचालन किया।

प्रतियोगिताएं तरह-तरह के व्यंजनों की खुशबू के बीच कार्यक्रम में बड़ी संख्या शिक्षक, शिक्षककेत्तरकर्मी और विद्यार्थियों ने कई तरह के फन गेम के आयोजन का आनंद लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता म...