रामगढ़, जुलाई 30 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। सावन माह के पावन अवसर पर वार्ड संख्या 25 स्थित तेलियातु मोड़ से वार्ड पार्षद सोनी कुमारी के नेतृत्व दर्जनों श्रद्धालु महिलाओं ने गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली। सुबह से ही पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं सिर पर कलश धारण कर जय भोलेनाथ और हर-हर महादेव के जयघोष लगाते हुए तेलियातु मोड़ से ट्रैफिक कॉलोनी होते हुए रेलवे जोड़ा तालाब पहुंचीं। रेलवे जोड़ा तालाब में महिलाओं ने विधि-विधान के साथ कलश में जल भरा। इसके बाद सभी श्रद्धालु मुख्य मार्ग से होते हुए बरकाकाना शिव मंदिर पहुंचीं। यह भी पढ़ें- Mau News: शमशाबाद शिव मंदिर से श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और धार्मिक...